6 Oct 2025, Mon

गऊ भारत भारती की 11वीं वर्षगांठ और सर्वोत्तम सम्मान में विवेक ओबेरॉय ने आशीष माहेश्वरी को सम्मानित किया

मुंबई, 29 सितंबर 2025 – गऊ भारत भारती की 11वीं वर्षगांठ और सर्वोत्तम सम्मान के अवसर पर कल मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने फिल्म निर्माता और निर्देशक आशीष माहेश्वरी को सम्मानित किया।

निर्माता निर्देशक आशीष माहेश्वरी ने विवेक ओबेरॉय और आयोजक संजय अमन को इस पुरस्कार के लिए धन्यवाद किया और कहा कि गौ माता के लिए इस तरह का आयोजन जरूरी है और हर जगह करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को गौ माता की सेवा करनी चाहिए और उनके संरक्षण के लिए काम करना चाहिए।

आयोजक संजय अमन और उनकी टीम ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि गऊ भारत भारती की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विवेक ओबेरॉय जैसे प्रतिष्ठित अभिनेता का शामिल होना हमारे लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *