पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी,.मुम्बई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत.

पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी,.मुम्बई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत.

पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी,.मुम्बई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत.

मुंबई, 8 दिसंबर भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। पवन सिंह ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। धमकी मिलने के बाद पवन सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पवन सिंह को कल व्हॉट्सप पर एसएमएस के द्वारा जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी में कहा गया है कि अगर पवन सिंह ने सलमान खान के शो बिग बॉस में शूटिंग की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

पवन सिंह ने कल रात में ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान ख़ान के शो बिग बॉस में शूटिंग की थी। अब इस समय पवन सिंह अपने मुंबई वाले घर में आराम कर रहे हैं जबकि पुलिस द्वारा उनके घर के बाहर सुरक्षा दी गई है।

पवन सिंह को इलेक्शन में प्रचार के दिनों Y+ Security दी गई थी। फ़िलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।

भोजपुरी फिल्म प्रचारक संजय भूषण पाटियाला ने कहा, “पवन सिंह को मिली धमकी की हम निंदा करते हैं। हम पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की जांच में सहयोग कर रहे हैं। पवन सिंह की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।”

पुलिस ने कहा, “हम पवन सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हम जल्द ही धमकी देने वाले को पकड़ लेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *