सलमान खान से लगाई गुहार तोलोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट और पैसों के लिए बताया … सोनल कारिया

सलमान खान से लगाई गुहार तोलोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट और पैसों के लिए बताया … सोनल कारिया

सलमान खान से लगाई गुहार तो
लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट और पैसों के लिए बताया … सोनल कारिया

प्रसिद्ध फिल्म पी आर ओ स्वर्गीय राजू कारिया की बेटी सोनल कारिया ने अभी कुछ दिन पहले अभिनेता सलमान खान से मदद की गुहार लगाई थी उन्होंने इंस्टेंट बॉलीवुड नामक एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की बात कही थी। जिसके बाद सभी चैनल के न्यूज पोर्टल पर सोनल कारिया का आर्टिकल पब्लिश होने लगा सोनल ने अपने बच्चों के खर्चें के लिए सलमान खान से काम को लेकर मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद लोगों ने इसे एक पब्लिसिटी स्टंट और पैसों के लिए बताया लेकिन सोनल का कहना है की उसने पैसों के लिए या पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं बल्कि उसने तो काम के लिए गुहार लगाई थी
क्योंकि सोनल कारिया को असिस्टेंट डायरेक्शन, प्रोडक्शन और पी आर ओ का अच्छा अनुभव है। उन्होंने सलमान खान से अपने टैलेंट के हिसाब से काम की गुहार लगाई थी। वही अभी तक सलमान खान की ओर से कोई भी जवाब नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *