आज हम बात करते हैं बिहार की जब भी बात बिहार की होती है तो वहां के कल्चर त्योहार मिट्टी की खुशबू के बिना कोई भी चर्चा अपने आप में फीका है। बिहार की धरती ने अनेकों प्रतिभावान कलाकार दिए हैं चाहे वह भोजपुरी इंडस्ट्री हो या फिर बॉलीवुड हर जगह कलाकारों ने अपना परचम लहराया है। ऐसे ही आज हम बात करेंगे बिहार के एक प्रतिभावान कलाकार की जो अपने आप में एक मिसाल है। जी हां हम बात कर रहे हैं भोजपुरी के मशहूर सिंगर एक्टर म्यूजिक डायरेक्टर राजा भोजपुरिया की जिन्होंने अब तक 500 के करीब भोजपुरी एल्बम मैं गीत गाने के साथ-साथ 15 भोजपुरी फिल्मों में अभिनय भी किया है। 15 फरवरी 1995 को बिहार के चंपारण जिले में जन्मे राजा भोजपुरिया एक मल्टी टैलेंटेड आर्टिस्ट है। “यह है स्वर्ग हमारा” “आज की राजनीति” “गुलाल” “एसपी देवी” “गजब का इश्क है” आदि उनकी भोजपुरी के चर्चित फिल्में हैं। राजा भोजपुरिया की फैन फॉलोइंग यूपी बिहार से लेकर नेपाल तक देखा जाता है। उनके हर एक गीतों को ऑडियंस अपना भरपूर प्यार देती है। राजा भोजपुरिया आने वाले कुछ दिनों में अपने नए प्रोजेक्ट की वजह से चर्चा में है।
राजा भोजपुरिया की जिन्होंने अब तक 500 के करीब भोजपुरी एल्बम मैं गीत गाने के साथ-साथ 15 भोजपुरी फिल्मों में अभिनय भी किया है
