भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी का जन्म और पालन पोषण मुंबई में हुआ। 3 नवंबर 1979 को मुंबई में जन्मे रानी चटर्जी का असली नाम साहिबा शेख है लेकिन फिल्मों में उन्होंने रानी चटर्जी नाम अपनाया। मनोज तिवारी के साथ फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला से उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया। और बहुत बड़ी सुपरहिट साबित हुई। वहीं से इनका नाम भोजपुरी क्वीन कहा जाने लगा तकरीबन 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली रानी चटर्जी काफी टीवी शोज और वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में भी नजर आ चुके हैं। रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब कई बार मिल चुका है। उन्हें इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिना जाता है।